लेखनी प्रतियोगिता - समर्पण_भाव या व्यवहार
समर्पण_ भाव या व्यवहार
इस सृष्टि का आधार है, समर्पण,
जीवन बनाए रखने का आधार है समर्पण,
जब प्रकृति खुद को करती समर्पित,
जीवात्माओं के उत्थान में,
तभी चलायमान होती है धरती,
मानवता के कल्याण में,
समर्पण भी कुछ ऐसा कि,
बदले में कोई चाह नहीं,
खुद को रखे संयमित मानव,
निकले किसी की आह नही,
करुणा ममता के भाव से परिपूर्ण हो,
हर जीव का अंतर्मन,
निश्छल प्रेम से भरा हुआ हो,
इस जगत के प्रति हमारा समर्पण।।
प्रियंका वर्मा
7/11/22
Gunjan Kamal
15-Nov-2022 05:25 PM
बहुत ही सुन्दर
Reply
Punam verma
08-Nov-2022 09:33 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
08-Nov-2022 08:55 AM
Very nice👍
Reply